युवा जदयू के प्रदेश महासचिव बनाए गए नागेंद्र गिरी,नेतृत्व के प्रति जताया आभार, कहा करते रहेंगे पार्टी की सेवा

पटना बिहार प्रदेश युवा जदयू के नवगठित संगठन में प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर जदयू के युवा नेता नागेंद्र गिरी ने बेहद हर्ष जताते हुए बताया कि जदयू में पार्टी नेतृत्व द्वारा हर एक कार्यकर्ता का इसी प्रकार ख्याल रखा जाता है और उसे उत्साहित किया जाता है। नागेंद्र गिरी लंबे समय से जदयू में है तथा पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इस बार युवा जदयू के नए संगठन में नागेंद्र गिरी को प्रदेश युवा अध्यक्ष विधायक अभय कुशवाहा ने प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।इस पर नागेंद्र गिरी ने हर्ष जताते हुए बताया कि कि वे पार्टी के विश्वास पर शत-प्रतिशत खरा उतर कर दिखाएंगे।आगे पार्टी की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।पार्टी के विस्तार के लिए उनका हर संभव प्रयास जारी रहेगा। जनता के बीच जाकर जदयू के द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे विकास योजनाओं का प्रचार करेंगे। इस मौके पर नागेंद्र गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का स्वर्णिम दौर चल रहा है।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धि है कि बिहार आज जंगलराज से पूरी तरह बाहर आकर सुशासन का प्रतीक बन गया है।उन्होने कहा की बिहार प्रदेश जनता दल यू (युवा) में मुझे प्रदेश महासचिव बनाया गया इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद संगठन आरसीपी सिंह,प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, युवा बिहार प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा बिहार प्रदेश महासचिव चंदन सिंह एवं सभी बिहार प्रदेश पदाधिकारियों को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूँ।

You may have missed