नालंदा में यूट्यूबर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पटना से आरोपी को किया गिरफ्तार
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/11/08-2.jpg)
- प्रेम त्रिकोण में हुई हत्या: आरोपी बोला, मेरी गर्लफ्रेंड से अफेयर था, उसे प्रेग्नेंट किया तो मार डाला
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के 22 साल के यूट्यूबर हराधन की हत्या लव ट्रायंगल में हुई थी। हराधन और आरोपी रणविजय कुमार (22) एक ही लड़की से प्यार करते थे। रणविजय के मुताबिक हराधन उसकी गर्लफ्रेंड से बात करता था, दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी था। लड़की प्रेग्नेंट भी हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए उसने यूट्यूबर का मर्डर कर दिया। 13 अक्टूबर को घर में घुसकर उसके शरीर पर कई जगहों से धारदार हथियार से हमला किया गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हराधन कुमार अपने ही नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। उसके 1 लाख 23 हजार सब्सक्राइबर हैं। रणविजय की माने तो हराधन उसके बारे में गलत बातें कहता था। इसकी जानकारी उसे मिलती रहती थी। इसलिए उसने हराधन को मारने का फैसला किया। इसके लिए प्लानिंग की। अपने एक और दोस्त को साथ मिला लिया। वो बाइक से 13 अक्टूबर को हराधन के गांव पहुंचे। हराधन के घर में घुसकर धारदार हथियार से सिर और गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों वहां से भाग निकले। मर्डर करने के बाद रणविजय ने धारदार हथियार को तालाब में फेंक दिया और जिस लाल रंग के कपड़े में वो चाकू ले गया था। उसे अपनी बाइक की डिक्की में रखकर पटना भाग निकला। वो काफी वक्त से पटना में बच्चों को पढ़ाया करता था। रणविजय की गिरफ्तारी पटना से ही हुई और उसकी निशानदेही पर बाइक और वो लाल रंग का कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है। जिस हथियार से हत्या की गई वो भी पुलिस ने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए पटना भेज दिया है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने हत्याकांड का खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि मर्डर केस को सॉल्व करने के लिए डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम को लगाया गया था। तकनीकी जांच में बात सामने आई कि लड़की को लेकर बिन्दु थाना क्षेत्र कथराही गांव निवासी लालू मिस्त्री के बेटे रणविजय कुमार से हराधन का विवाद हुआ था। वह हराधन की हर गतिविधि के बारे में पता करता था। जैसे ही रणविजय को पुलिस ने पकड़ा उसने सारा राज खोल दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रणविजय हराधन के गांव में बच्चों को पढ़ाता था। इसी दौरान उसे उस गांव की लड़की से प्यार हो गया। उसके बाद वो पटना चला आया। इस बीच उसे खबर मिली की उसकी प्रेमिका का अफेयर हराधन से चल रहा है। रणविजय पिछले तीन महीने से पटना में रह रहा था। कई बार पहले भी हराधन से विवाद भी हुआ और फिर उसने मर्डर की प्लानिंग रच डाली।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)