February 7, 2025

PATNA : राजधानी में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद, कंकड़बाग में युवक को मारी गोली, बाइक छोड़ हुआ फरार

पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क रोड में सनी नाम के युवक पर बीच सड़क दो गोलियां बरसाई गईं। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगो में खौफ का माहोल बन गया। सनी को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है। मामले के तार जमीनी विवाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि निखिल नाम के युवक ने गोली मारी है। सनी को मारने के इरादे से एक के बाद एक दो गोलियां बरसाई। जिसमें पहली गोली से सनी बच गया, लेकिन दूसरी गोली उसे जा लगी। वो वहीं जमीन पर गिर गया। लोगों ने उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। कंकड़बाग थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि लड़के को गोली लगी है। उसको इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। आसपास के लोगो ने बताया कि एक लड़का अकेले केटीएम बाइक से आया था। सनी के ऊपर गोली चला कर बाइक छोड़कर भाग गया। हमलोग पीछा किए, मगर उसके पास बंदूक देख सब डर के मारे पीछे हट गए।

You may have missed