February 24, 2025

बेगूसराय में दिनदहाड़े अपरधियों युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय में दिनदहाड़े 28 वर्षीय युवाक को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक के सीने में गोली लगी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ इलाकों के लिए मशहूर तालाब बड़ी पोखर स्थित एलआईसी ऑफिस के निकट की है। परिजनों का कहना है कि बुधवार सुबह वह कैश निकालकर घर लौट रहा था। तभी अपराधियों ने गोली मारी दी। गोलीबारी के बाद चौक पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग जबतक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो गया था। लोगों खून से लथपथ जख्मी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल के परिजन और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, घायल के होश में आने के बाद कई खुलासे होंगे। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जख्मी की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 निवासी चमरू यादव का लगभग 28 वर्ष पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। वही परिजनों का कहना है कि संजीव राइटर सेव गार्ड प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है। उसने किसने और क्यों गोली मारी यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि जांच चल जारी है। कुछ समय बाद घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा कि अपराधियों ने पीड़ित को किस कारण से गोली मारी है।

You may have missed