February 8, 2025

नालंदा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत व दो घायल, आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए लगाया जाम

नालंदा। जिले के आशा नगर हाईवे पर अनियंत्रिक ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पति और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना हाईवे को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नीलू देवी की एएनएम में नौकरी लगी थी। ज्वाइनिंग के लिए जरूरी कागजात लाने वह अपने पति करुण व भांजी के साथ बाइक से चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ।

मृतका सिलाव की रहने वाली थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना हाईवे को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

You may have missed