PATNA : फुलवारीशरीफ में सड़क पार करते समय महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, गंभीर हालत में एम्स रेफर

पटना। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ स्थित संगत के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने शुक्रवार की देर रात एक महिला को कुचल डाला। इस हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को पटना के एम्स में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात बालू लदे ट्रैक्टर ने फुलवारी शरीफ संगत के नजदीक एक 70 वर्षीय महिला सुमित्रा देवी को कुचल डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुमित्रा देवी अपनी बेटी से मिलकर उत्तरी संगत के नजदीक घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में बालू लदे तेज रफ्तार से आ रही करैक्टर ने सुमित्रा देवी को कुचल डाला। इस हादसे में सुमित्रा देवी का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को खदेड कर पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर दी । पुलिस के पहुंचने के बाद चालक को भीड़ से निकाल कर थाने ले आई। स्थानीय लोगों का कहना कि पीड़िता को इलाज के लिए मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक ट्रैक्टर को जाने नहीं दिया जाएगा। जिसके चलते पुलिस से नोंक झोंक भी हुई। पुलिस किसी तरह समझा कर ट्रैक्टर को सडक से हटाया। थानेदार एकरार अहमद खान ने कहा कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है इलाज चल रहा है।

You may have missed