आरा में झारखंड की रहने वाली महिला की गोली मारकर हत्या

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में मंगलवार दोपहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है।

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।