औरंगाबाद : घास काटने गई महिला की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव में तालाब में डूबकर एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला अरई टोला उमेर बिगहा गांव निवासी मोहन राम की 40 वर्षीय पत्नी रजली देवी थी। महिला खेत ओर फसल देखने गई थी उसी समय उसका पैर फिसल गया और वह कालाब में गिर गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला खेत की तरफ फसल देखने गई, उसके खेत के पास में ही तालाब था। वह तालाब के पीड़ पर चढ़कर घास काटने लगी। जिसके बाद तालाब के पीड़ का मिट्टी अचानक भरभराने लगा, जिसके बाद अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। घटना के बाद जब आस-पास की महिलाओं ने देखा तो चिल्लाने लगी, उनकी आवाज सुनकर परिजन दौड़े आए। तालाब काफी ज्यादा गहरा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाल के माध्यम से महिला के शव को खोजा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को दे दी है।

वही घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के तीन बेटा एवं तीन बेटी है। जिसमें एक लड़का और एक लड़की विवाहित है, बाकी सभी अविवाहित है। घटना के बाद परिजन सदर अस्पताल में चीत्कार मार रो रहे हैं। वहीं अरई टोला उमेर बिगहा गांव में मातम पसरा हुआ है।