September 8, 2024

नरेन्द्र मोदी अपने भाजपा कुनवे के साथ 2024 में इंडिया के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे : डॉ. अखिलेश सिंह

  • गया पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

गया/पटना। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस के पुनरूत्थान का जो सिलसिला चन्द महीनों पहले जो शुरू हुआ था वह अब पूरा रफ्तार पकड़ चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में विशाल रैली आयोजित करने की योजना के तहत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह शनिवार को मगध के मुख्यालय गया पहुँचे। पटना से जहानाबाद होते हुए गया के बीच करीब 40 जगहों पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने करीब 300 गाड़ियों के काफिले के साथ चल रहे प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिवादन हुआ। अपने सम्बोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सत्य के लिए है। भाजपा और कांग्रेस के बीच की लड़ाई वास्तव में परसेप्शन और रियलीटी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अजीब पार्टी है। उसमें एक ही खिलाड़ी है बांकी सब चीयरलीडर। इंडिया गठबन्धन बनने के बाद मोदी जी बेचैन हैं। कहते हैं कि जो करते थे साँप से काटने का ईलाज उसी के तहखाने से साँपों का ठिकाना निकला। इंडिया गठबन्धन का बनना इसी का नतीजा है। अब भाजपा छटपटा रही है और मोदी करामात की फिराक में हैं। इसलिए इंडिया और भारत के बीच विवाद खड़ा किया जा रहा है। प्रेसीडेन्ट आफ इंडिया की जगह प्रेसीडेन्ट आफ भारत लिखकर मोदी सरकार ने इंडिया नाम से अपनी चिढ़ दिखाई है। ताज्जुब होता है कि जो व्यक्ति संविधान की शपथ ले चुका है कि संविधान की बातों का पालन करेंगे उसे इतना नहीं मालूम कि संविधान में लिखा क्या है तो फिर पालन क्या करेगा? इस देश का दो नाम है भारत और इंडिया। उन्होंने कहा कि संविधान की आत्मा है प्रस्तावना जिसके पहले लाइन में लिखा है- वी, द पिपुल आफ इंडिया। इसके अलावा अनुछेद-1 में भी लिखा है भारत दैट इज इंडिया। मोदी जी इंडिया को बदलने चले हैं। आखिर इंडिया से इतनी चिढ़ क्यों है? खुद मोदी जी मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसे जुमलों का ढिढोरा पिटते रहे हैं अब अचानक इंडिया गठबन्धन बनने के बाद उनको इंडिया से चिढ़ हो गई है। लेकिन इंडिया से भाग कर जायेंगे कहाँ? इंडिया से चिढ़ तो पाकिस्तानी को है। मुझको तो लगता है कि नरेन्द्र मोदी इंडिया के लिए नियाजी साबित होंगे। जिस तरह 1971 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना का कप्तान नियाजी भारतीय सेना के सामने 90 हजार सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था उसी तरह नरेन्द्र मोदी अपने भाजपा कुनवा के साथ 2024 में इंडिया के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे। पटना से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंहजी के कारवां में शामिल नेताओं में निम्नलिखित लोग मुख्य हैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, विधायक राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, आनन्द शंकर, नीतू सिंह, छत्रपति यादव, सरवत जहां फातिमा, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, बंटी चैधरी, कपिलदेव प्रसाद यादव, मिन्नत रहमानी, असफर अहमद, संजय यादव मौजूद थे।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed