February 6, 2025

पटना समेत पूरे प्रदेश में तेज हवाओं से मौसम ने ली करवट, अगले दो दिनों तक गिरेगा तापमान

पटना। बिहार में ठंड का प्रभाव फरवरी के मध्य महीने तक जारी है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस दौरान तेज पछुआ हवाओं की वजह से सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी हिस्से में मौसम पूरी तरह से शुष्क है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र जम्मू काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। इसकी वजह से पहाड़े से होते हुए हवा बिहार में प्रवेश कर रही है और बंगाल की खाड़ी से भी चक्रवाती हवा का असर बिहार पर दिखाई दे रहा है। वही इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में 14 फरवरी से एक बार फिर से ठंड का प्रभाव रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट होगी। जबकि, दिन का तापमान सामान्य के करीब रहेगा। इसका असर 15 फरवरी तक रहने का अनुमान है। 16 से 18 फरवरी तक तापमान में फिर से वृद्धि होगी। लेकिन, इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इसका झौके का असर 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा। मौसम विभाग ने खुले स्थान पर दो पहिए वाहन और नदी में यात्रा करने वालों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है।

You may have missed