February 8, 2025

पटना समेत बिहार के कई जिलों में कल से मिल सकती है गर्मी से राहत, तेज आंधी के साथ बारिश की उम्मीद

पटना।  बिहार की राजधानी पटना समेत सभी जिलों में कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसी बीच मानसून के आने की संभावना से लोगों को राहत की आस है। मौसम विभाग ने भी पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के सभी हिस्सों में ग्रीन के साथ-साथ येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज हवा के साथ ही तीन से 12 एमएम तक बारिश होने की उम्मीद है। यह स्थिति 11 जून तक रहेगी।

हालांकि, उससे पहले 8 जून तक बिहार के पूर्वी हिस्सों को छोड़ कर सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज धूप व आर्द्रता अधिक होने से उमसभरी गर्मी महसूस होगी। इसके साथ ही 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेगी, इसकी तीव्रता 17 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यानी 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा को हम आवाजाही के दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटा महसूस करेंगे।

9 जून से बिहार के सभी हिस्सों में मौसम बदलेगा। इसका असर दोपहर के बाद दिखाई देगा व तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 11 जून को बंगाल की खाड़ी में तीव्रता वाले निम्न हवा का दबाव सक्रिय होगा जिससे मानसून के आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र से होते हुए मानसून 11 जून तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद झारखंड व बिहार में इसका असर दिखेगा।

You may have missed