बिहटा पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण की प्रदर्शनी आयोजित, लोगों को किया गया जागरूक

बिहटा। शुक्रवार को विज्ञान दिवस एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहटा पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आये जीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरविन्द कुमार सिन्हा,बीएमपी 4 डीएसपी राजेश कुमार सिंह,संस्थान के साथ प्राचार्य डॉ उदय कुमार सिंह व निदेशिका सोनी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का विधवत उद्घाटन किया। मौके पर सभी ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के छात्रों ने जल है तो कल है पर प्रकाश डालते हुए प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। छात्र छात्राओं ने जल संरक्षण के गुर को सिखाया तथा एक स्वर से कहा की ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा की छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ अनुशासित होना बहुत जरुरी है. क्योंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। उन्होंने बच्चों के इस प्रदर्शनी को सराहा तथा कहा की भविष्य में जल संकट से देश ही नहीं पुरे विश्व में परेशानी बढ़ेगी।बच्चों ने अपने प्रदर्शनी के माध्यम से जल संरक्षण के कई तरीके को बताया है। इसलिए जो जितना पहले संभलेगा उसकी परेशानी उतनी ही कम होगी। डीएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा की नौनिहाल बच्चे हमारे देश के भविष्य है। इनको सिर्फ सिंचने की जरुरत है। नौनिहाल बच्चो आगे चलकर देश को विकसित भारत बनाने मे अहम् भूमिका निभाने का कार्य करेंगे। वही मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी मे प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए छात्र छात्रा को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सैकड़ो छात्र छात्रा सहित शिक्षक मौजूद थे।

You may have missed