पटना में आने लगे वार्ड पार्षद के चुनावी परिणाम : वार्ड 1 से छठिया देवी तो वार्ड 21 से श्वेता रंजन, वार्ड 29 से विकास कुमार जीते

पटना। बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज मतगणना का कार्य सुबह 8:00 से जारी है। इस मतगणना में सबकी निगाहें राजधानी पटना के चुनावी परिणामों पर टिकी हुई है। हालांकि जैसे जैसे दिन बीत रहा है वैसे वैसे वार्ड पार्षद के चुनावी परिणाम सामने आने लगे हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के वोटों की गिनती जारी है, नतीजे आना शुरू हो गए हैं। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 56 से किस्मती देवी, वार्ड 39 से राहुल यादव, वार्ड 47 से सतीश गुप्ता जीते हैं। वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 29 में पार्षद पद पर विकास कुमार विजयी हुए हैं। वार्ड 21 से श्वेता रंजन जीत गई हैं, उन्होंने पिंकी कुमारी को हराया है। वार्ड 38 से आशीष सिन्हा और वार्ड 47 से सतीश गुप्ता के जीत की खबर आ रही है।
एएन कॉलेज में चल रही वोटों की गिनती
पटना नगर निगम के वोटों की गिनती एएन कॉलेज में हो रही है। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी है। 22 कमरों में 320 टेबल पर काउंटिंग की जा रही है। यहां एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। काउंटिंग सेंटर के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही भी बंद है। पटना समेत 17 निगमों के अलावा 23 जिलों के कुल 68 निकायों में आज चुनाव नतीजे आ रहे हैं। पटना में मेयर पद के लिए 32, डिप्टी मेयर के लिए 16 और 75 वार्डों में पार्षदों के पद पर 477 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहली बार जनता सीधे पटना की मेयर और डिप्टी मेयर चुन रही है। पटना नगर निगम चुनाव के लिए मतदान बुधवार को हुआ था। मेयर और डिप्टी मेयर के पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हालांकि, वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से चुनाव नतीजे रोचक होने वाले हैं। पटना नगर निगम में महज 35 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

वार्ड पार्षद चुनाव में अब तक सामने आए नतीजे :
- वार्ड संख्या 56 से किस्मती देवी
- वार्ड 39 से राहुल यादव
- वार्ड 47 से सतीश गुप्ता
- वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी
- वार्ड 29 से विकास कुमार
- वार्ड 21 से श्वेता रंजन
- वार्ड 38 से आशीष सिन्हा
- वार्ड 47 से सतीश गुप्ता