ताड़ी पीने के विवाद में हुई विवेक की हत्या, पुलिस ने 5 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

हाजीपुर। हाजीपुर में हुए हत्या मामले में पुलिस ने 5 घंटे के भीतर ममाले का खुलासा कर दिया। वही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा में ताड़ी पीने के विवाद में हुए युवक विवेक कुमार की हत्या मामले में का है। वही हत्या के 5 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिन से बताया कि आरोपी ने विवेक व उसके साथी पर हसुली से हमला किया था। वही इस घटना में इस्तेमाल की गई हसूली को भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बीते रविवार को विवेक अपने दोस्त सोनू के साथ महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा बुजुर्ग में दिनेश चौधरी की ताड़ी दुकान पर गया था। जहां, ताड़ी पीने के बाद पैसे को लेकर दोनों की दुकानदार से बहस शुरू हो गया। जिसमें गुस्से में दिनेश चौधरी ने ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने में इस्तेमाल होनेवाले हसुली से दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें विवेक की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज पटना के PMCH में चल रहा है। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर कर दिया गया। वही इस घटना के बाद वैशाली SP रवि रंजन के निर्देश पर महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही थी हत्या के महज 5 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी दिनेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
