वीर नारी सम्मान समारोह 2 अप्रैल को, रक्षा मंत्री और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ करेंगें शिरकत

- जीवंत नाटकों के माध्यम से सेना की अदम्य साहस को देखेंगे लोग
पटना। आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, साथ ही 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष भी मना रहा है। इस दौरान वीर नारी सम्मान समारोह की परिकल्पना भारत के 75 वर्ष पूर्ण होने और गौरवशाली विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में की गई है। 2 अप्रैल को आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में देश के रक्षा मंत्री और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ एम एम नरवणे शिरकत करेंगे। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
50वीं स्वर्णिम विजय वर्ष पर एनसीसी निदेशालय बिहार-झारखंड और स्वयंसेवी संस्था गुलमोहर मैत्री युवा पीढ़ी को सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रवाद की भावना को जगाने के लिए साथ आए हैं। समारोह में सेना की प्रतिभा, जीत, वीर नारियों की प्रेम कथा और शौर्य गाथा को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं बिहार-झारखंड से जुड़े हुए शहीद सैनिकों की वीर नारियों को भी सम्मानित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। वहीं गौरवशाली इतिहास से जुड़ा हुआ यह अध्याय शौर्य, पराक्रम, इसके पश्चात शहीदों के परिवार हेतु राशि इकट्ठा करने एवं उनके सम्मान हेतु वीर नारी सम्मान समारोह तथा एक चैरिटेबल डिनर का आयोजन सुनिश्चित किया है। यह समारोह केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए वीर नारियों के सम्मान के आयोजन की नींव रखने का भी कार्य करेगी।
