February 7, 2025

वरिष्ठ राजद नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को हुआ कोरोना,पटना एम्स में है भर्ती

पटन।राजद के वरिष्ठ नेता तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल पटना के एम्स में भर्ती हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पिछले कुछ दिनों से सर्दी खासी से तब बुखार की शिकायत रहने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। पटना एम्स में जांच के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को सर्दी,खांसी,बुखार तथा छाति में दर्द की शिकायत थी।बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।पटना एम्स में दाखिल होते ही डॉक्टरों की टीम ने कोरोना संक्रमण की आंशका को देखते हुए उन्हे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया।रघुवंश प्रसाद सिंह राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं।मनमोहन सिंह सरकार में रघुवंश प्रसाद सिंह ग्रामीण विकास मंत्री रहे हैं।इसके पूर्व भी देवगौड़ा- गुजराल सरकारों में उन्होंने केंद्रीय मंत्री का पद संभाला है।डॉ रघुवंश सिंह 5 बार संसद के सदस्य रह चुके हैं।

You may have missed