PATNA : कांग्रेस मुख्यालय में वल्लभभाई पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

पटना। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। वही इस दौरान तमाम कांग्रेसजनों ने दोनों महानायकों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके कृत्यों को याद किया। वही इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने भेजे संदेश में कहा है कि आज का दिन भारतीय इतिहास में एक अनूठे संयोग का दिन है। उन्होंने कहा की भारतवासियों, खासकर कांग्रेसियों के लिए खुशी और गम दोनों एक साथ लेकर यह दिन आता है। एक तरफ जहां हम ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाते हैं, वहीं दूसरी तरफ ‘आयरन लेडी इंदिरा गांधी की शहादत को याद कर गमगीन हो जाते हैं। दोनों चट्टानी इरादों के धनी थे, जिनके योगदान को इतिहास हमेशा संजोकर रखेगा। दोनों महान नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद समेत डॉ. मदन मोहन झा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्र, डॉ. समीर कुमार सिंह, कौकब कादरी, नरेन्द्र कुमार, डॉ. अशोक कुमार, ज्योति, इजहारूल हुसैन, बंटी चौधरी, राजेश राठौड़, हरखु झा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अमिता भूषण, लाल बाबू लाल, निर्मल वर्मा आदि शामिल हैं।
