February 4, 2025

वैशाली के भगवानपुर में अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को गोली मारी,हालत चिंताजनक

हाजीपुर।प्रदेश के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक अपराधियों ने वैशाली जिले के भगवानपुर में एक व्यवसाय को गोली मारकर घायल कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने भगवानपुर में जंगली मठ पेट्रोल पंप के पास एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी है।इस वारदात में कपडा व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया है।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल व्यवसायी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल व्यवसायी दाऊद नगर में कपड़ा का दुकानदार सुरेश ठाकुर का बेटा बताया जा रहा है।घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की अपराधी दूकानदार को गोली मारने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में भय तथा दहशत का माहौल है।इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

You may have missed