September 8, 2024

भोजपुर में पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने की लाठीचार्ज

भोजपुर। बिहार के भोजपुर में भागवत कथा के अंतिम दिन भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वही हालात ऐसी बन गई कि पुलिस को लोगों पर लाठीचार्ज करनी पड़ी। दरअसल, प्रोग्राम खत्म होने के बाद पवन सिंह अपने हेलिपैड तक पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई। वही बेकाबू भीड़ बांस पर चढ़कर उनके पक्ष में नारेबाजी करने लगी। वही इसके बाद पुलिस ने हेलिकॉप्टर से लोगों को दूर रखने के लिए लोगों पर लाठियां चलानी शुरू कर दी। लाठीचार्ज के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। वही इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई। जिले के लभुआनी गांव में मां सिद्धेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 28 अप्रैल को लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया था। वही पवन सिंह ने यहां सबसे पहले विशाल भंडारा में जाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा। इसके बाद मंच पर पहुंचे थे। पवन सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत माता भजन गंगा जी नहईबो ए मईया जलवा ऐ अईबो, अंगना लिपईबो ए मईया कलशा धरइबो’….से की। वही इसके बाद पवन सिंह ने ‘सुनारी हमार मइया गाना’ से लोगों को खूब झुमाया। वही आयोजनकर्ताओं की ओर से पवन सिंह को सम्मानित भी किया गया। भोजपुरी एक्टर ने यतिराज स्वामी जी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं पवन सिंह मंच ने अपने भोजपुरी अंदाज में कहा कि पवनवा के सौभाग्य बा की एहिजवा आइल बा, रउआ लोगन के आशीर्वाद हमरा प बा।
मंदिर का शिलान्यास किया गया
बता दे कि मां सिद्धेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं भागवत कथा 28 अप्रैल से शुरू हुई थी। इसमें स्वामी रामभद्राचार्य जी पहुंचे थे। यहां मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी शामिल शामिल हुए। इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी और राज्यपाल ने इच्छापूर्ति गणेश मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed