February 8, 2025

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष को लेकर उमेश कुशवाहा का बयान, आरसीपी सिंह तीन सालों तक पद पर बने रहेंगे

पटना । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह मोदी कैबिनेट में इस्पात मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।

उधर, आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चर्चा चल रही है कि वे अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे। इन दौरान आरसीपी सिंह की कोर टीम के सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि अगले तीन सालों के लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी ने कभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में संख्या व विभाग की मांग नहीं की।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह के शामिल होने की स्थिति में संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा तेज थी।

लेकिन अब आरसीपी सिंह खेमे के नेता व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि आरसीपी सिंह ही अगले तीन सालों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, कोई बदलाव नहीं होने वाला। हमारे दल में अध्यक्ष पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं।

 

You may have missed