September 21, 2024

बेगूसराय में पुरानी दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए चढ़े थे दीवार पर

बेगूसराय। फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव में एक पुरानी दीवार ढहने से दो मासूम की मौत हो गई। दोनों पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए दीवार पर चढ़े ही थे कि दीवार भरभरा के गिर पड़ी। इसी में दोनों मलबे के अंदर ही रह गए। इससे दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बारू निवासी मोहम्मद मुराद के पुत्र सैफ (8 वर्ष) और राजेश शाह के पुत्र विवेक कुमार ( 9 वर्ष) के रूप में की गई है। मौत से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में जामुन का पेड़ है। उसी से सटी एक पुरानी दीवार थी। बच्चे उसी पर चढ़कर जामुन तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। बारिश के कारण दीवार की नींव हिल चुकी थी। इसलिए दीवार ढह गई। इस दौरान दोनों बच्चे दीवार के मलबे के नीचे आ गए। जब तक ग्रामीण दौड़कर मलबे से दोनों को निकालते दोनों की जान जा चुकी थी। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों का शव निकाला गया।

इस हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता के साथ परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। सैफ के पिता मो. मुराद ने बताया कि वह घर से खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान विवेक के साथ पके हुए जामुन तोड़ने दीवार पर चढ़ गया। इसी दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने इस बात की मुझे सूचना दी।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed