PATNA : लालू जी का किडनी प्रत्यारोपण सफल, करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2022/12/04-4.jpg)
पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी का किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा। लालू जी और उनको किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्या दोनों स्वस्थ हैं। वही प्रत्यारोपण के वक्त अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं डॉ. मीसा भारती उपस्थित थे। वही राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि आज लालू जी के किडनी का प्रत्यारोपण सफल होने की खबर से उनके चाहने वाले करोड़ों लोगों में काफी खुशी है। विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने दूरभाष पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से बात कर लालू जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वही राजद प्रवक्ता ने बताया कि लालू जी और उनकी पुत्री रोहिणी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर देश के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न धर्मों के लोग अपने अपने परम्परा और रीति रिवाज से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वही देश के विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान हो रहा है तो मस्जिदों में दुआएं मांगी जा रही है। वही गुरूद्वारा, चर्च और बौद्ध मन्दिरों में भी अपने धर्म के मान्य परम्पराओं के अनुसार विभिन्न धर्मों और सम्प्रदायों के लोग लालू जी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)