तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर सरकार से मांगा जवाब, प्रेस वार्ता में नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह

पटना । नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय में तेजस्वी यादव पत्रकारों से मुखातिब हैं। जबकि पत्रकारों से बातचीत के दौरान जगदानंद सिंह नजर नहीं आ रहे हैं।

शुक्रवार की सुबह जब तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की थी, तब माना जा रहा था प्रदेश कार्यालय में आएंगे पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की प्रेस वार्ता से भी दूरी बना के रखी है।

तेजस्वी यादव की प्रेस वार्ता में उनके साथ पूर्व विधायक भोला यादव व पूर्व मंत्री अशोक सिंह उपस्थित हैं। तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के मसले पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

आपको बता दें कि जगदानंद सिंह तेज प्रताप यादव के बयान से नाराज होने के बाद पार्टी कार्यालय से दूरी बनाए हुए हैं। सोमवार से लेकर अब तक जगदानंद बाबू प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचे हैं।

 

 

 

 

You may have missed