February 5, 2025

पटना में मामूली विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच चली तलवार : भतीजे की हत्या, चाचा को गवाने पड़ें दोनों हाथ

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक ही परिवार के दो पाटीदारों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। वही इस दौरान एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने चाचा-भतीजे पर तलवार से हमला बोल दिया। वही इस हमले में चाचा के दोनों हाथ कट गए जबकि भतीजे की मौत हो गई। वही इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। वही बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वही यह पूरी घटना सालिमपुर थाना इलाके के शाहपुर की है। दरअसल, शाहपुर निवासी सुरेंद्र यादव व कांग्रेस यादव के परिवार के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कांग्रेस यादव अपने घर के पास खड़ा था, तभी किसी बात पर सुरेंद्र यादव के भतीजे विकास से उसकी अनबन हो गई थी। वही इसके बाद विकास अपने चाचा के साथ वहां पहुंचा और कांग्रेस यादव के साथ गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान विकास ने कांग्रेस यादव को गोली मार दी। वही गोली लगने के बाद कांग्रेस यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वही इस घटना से गुस्साए परिजनों ने चाचा-भतीजे पर तलवार से हमला बोल दिया। वही इस हमले में विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा सुरेंद्र यादव के दोनों हाथ कट गए। वही इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल चाचा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। वही उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

You may have missed