February 7, 2025

क्या सुलझ पाएगी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की ‘मिस्ट्री’,मुंबई पुलिस ने शुरू की पूछताछ,गर्लफ्रेंड रिया से 6 घंटे तक हुई इंक्वायरी

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की ‘मिस्ट्री’ को सुधारने के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रव्रती से इस मामले को लेकर बांद्रा पुलिस ने लगातार 6 घंटे पूछताछ की है।रिया ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपने स्टेटमेंट दिया है।बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या होने के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया को लेकर तरह-तरह के समाचार सामने आ रहे थे। ऐसे में बांद्रा पुलिस स्टेशन में रिया चक्रवर्ती ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।इस मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से इस मामले से जुड़े कई अहम सवाल किए हैं।रिया चक्रव्रती ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या प्रकरण में अपना बयान पुलिस को दर्ज करा दिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस के बुलाने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती दिन के 11:30 बजे ही बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंच गई बताया जाता है कि बांद्रा थाने में पुलिस ने लगातार 6 घंटे तक रिया चक्रवर्ती से पूछताछ किया है।इसके पहले मुंबई पुलिस सुशांत सिंह के करीबी मित्र महेश शेट्टी, सिद्धार्थ पीठानी, उनके दोनों नौकर नीरज और केशव और उनकी 3 बहनों और पिता का बयान ले चुकी है।इसके साथ ही सुशांत के दो मैनेजरों का बयान लिया जा चुका है।पुलिस ने सुशांत के बिजनस मैनेजर को भी तलब किया है जो मुंबई से बाहर है। सुशांत सिंह की आत्महत्या की मुख्य वजह डिप्रेशन माना जा रहा है।लेकिन सुशांत के हाथ से कई प्रोजेक्ट छीने जाने का मामला भी संगीन है।इसलिए पुलिस पेशेवर प्रतिद्वंदिता के पहलू की भी जांच कर रही है।

You may have missed