September 8, 2024

चाँद के बाद सूरज की बारी : कल इसरो लॉन्च करेगा आदित्य L-1, साइंस सेंटर में दिखाई जाएगी लाइव प्रसारण

पटना। चंद्रयान- 3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब इसरो की नजर सूरज की ओर है। कल यानि शनिवार को श्रीहरिकोटा से इसरो आदित्य L1 मिशन को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मदद से सूर्य का अध्ययन किया जाएगा। यह मिशन कल सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च होगी, जिसकी लाइव स्क्रीनिंग पटना के कृष्ण साइंस सेंटर में दिखाई जाएगी। इसके साथ ही साइंस सेंटर में एक पैनल एग्जीबिशन भी होगा। वही इस लाइव स्क्रीनिंग के साथ-साथ ओपन हाउस क्विज प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें सूरज के बारे में पूछा जाएगा। वहीं, लॉन्चिंग के बाद एक स्पेशल SOS शो भी होगा, जिसमें सूरज के लेयर्स, हर लेयर के तापमान, सूरज कैसे बना, सूरज कैसा दिखता है, उसकी उम्र कितनी है, अगर सूरज का एक्सरे किया गया तो वह कैसा दिखेगा, इन सब चीजों को शो में दिखाया जाएगा।
सूरज के बारे में अध्ययन करेगा आदित्य L1
बता दे की इसरो द्वारा लॉन्च किया जाने वाला आदित्य L1 मिशन करीब 4 महीने में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैगरेंज पॉइंट-1 यानी L1 पॉइंट तक पहुंचेगा। आदित्य स्पेसक्राफ्ट, L1 पॉइंट के चारों ओर घूमकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। वही इसके अलावा मैग्नेटिक फील्ड और सोलर विंड जैसी चीजों की स्टडी करेगा। इसके लॉन्चिंग से रियल टाइम सोलर एक्टिविटीज और अंतरिक्ष के मौसम पर भी नजर रखी जा सकेगी।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed