छपरा में अजीबोगरीब शादी : विवाह करने गया दूल्हा साली को लेकर आया, जयमाला के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा

छपरा। बिहार के छपरा में एक अनोखी शादी हुई है। बता दे की दूल्हा बारात लेकर शादी करने आया तो सही, लेकिन साली को दुल्हन बनाकर ले गया। बता दे की असल में शादी करीब साल भर पहले तय हुई थी। वही इस बीच लड़के की बातचीत अपनी साली से ज्यादा होने लगी। इतना ही नहीं वह अपनी होनेवाली साली को एग्जाम दिलाने भी ले गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। लेकिन, दोनों लोग ही अपने दिल की बात परिवार वालों से नहीं कह सके। शादी के लिए जब लड़का बारात लेकर पहुंचा तो आखिरकार लड़की ने सबके सामने धमकी भरे अंदाज में अपने प्यार का इजहार कर दिया। वही बड़ी बहन के हाथों से अपने प्रेमी को वरमाला पहनते वह देखती रही। जब उसके सब्र का बांध टूट गया तो छत पर चढ़ गई। कहा कि शादी नहीं हुई तो कूदकर जान दे देगी। वही इसके बाद रात भर दोनों पक्षों में जद्दोजहद चलती रही। आखिरकार सुबह प्यार की जीत हुई। वही दोनों की शादी करा दी गई। लड़का अपनी होनेवाली साली को ही दुल्हन बनाकर धर ले आया है। वही यह पूरा मामला मांझी थाना इलाके के भभौली गांव का है। शादी संपन्न करानेवाले पंडित शैलेश्वर मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की शाम छपरा शहर के बिनटोली निवासी जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार की बारात पहुंची थी। वही दुल्हन रिंकू कुमारी के पिता रामु बिन ने दरवाजे पर बारातियों का जमकर स्वागत किया। बैंड-बाजे के साथ हंसी-खुशी द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। वही सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जयमाला की प्रक्रिया पूरी की गई। लेकिन, मामला देर रात कन्या निरीक्षण के बाद बिगड़ गया। बताया जा रहा है की दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी चुपके से छत पर चढ़ गई। छत से ही दूल्हे राजा को मोबाइल से फोन करके धमकी दी कि मेरे साथ शादी नहीं करेंगे तो छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी। वही बिगड़ते हालात के बीच स्थानीय लोगों ने मांझी थाना और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। देर रात तक वर और वधू-पक्ष में समझौता चलता रहा। पुलिस और जनप्रतिनिधियों की पहल पर देर रात दुल्हन की रजामंदी से छोटी बहन के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
साल भर से चल रही थी बातचीत
वही स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेश और रिंकू की शादी करीब साल भर पहले तय हुई थी। वही इस बीच छपरा में इंटर की परीक्षा देने के दौरान वह अपनी होनेवाली साली पुतुल के करीब आया। दोनों एक दूसरे से घंटों बात करने लगे। इसी दोरान दोनों करीब आ गए। फ़िलहाल शादी के बाद राजेश और पुतुल छपरा स्थित अपने घर पर चले आए हैं।
