सोनपुर मेले 2023 : विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा लगाया स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, मंत्री सुमित कुमार ने किया निरीक्षण

  • बिहार इकलौता राज्य है जहां सबसे कम शुल्क में इंजीनियरिंग की शिक्षा राज्य सरकार दे रही है : सुमित कुमार

सोनापुर/पटना। एशिया के विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में बिहार सरकार के कई विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है, पर लोगों के आकर्षण का केंद्र विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग का लगाया हुआ स्टॉल है। जहां पर 4 मॉडल लोगों को खूब भा रहे हैं। राजेंद्र नगर पटना में बनकर तैयार साइंस सिटी साथ ही साथ बख्तियारपुर कॉलेज आफ इंजीनियरिंग राजकीय पॉलिटेक्निक, मुंगेर तारामंडल शाह विज्ञान संग्रहालय दरभंगा का मॉडल लोगों को सोनपुर मेले में देखने को मिल रहा है। साथी साथ विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा राज्य के सभी 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज व 48 सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान में बिहार के युवाओं को राज्य सरकार द्वारा निशुल्क इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जा रही है। विशेष जानकारी के लिए संस्थान के द्वारा मेला परिसर में ही व्यवस्था की गई है। वही इसका शुभारंभ 2 दिन पहले विभाग के मंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार इकलौता राज्य है जहां सबसे कम शुल्क में इंजीनियरिंग की शिक्षा राज्य सरकार दे रही है। अब इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय बन जाने के बाद बिहार के छात्रों को और ज्यादा सहूलियत मिल रही है। बिहार में हुनरमंद हाथों को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार की पहल भी काम कर रही है किसी भी प्रकार के अविष्कार को उनके विभाग 300000 तक का पुरस्कार देता है, साथ ही साथ नए वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने का भी कई सारा कार्यक्रम चल रहा है। राज्य के सभी इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज को हाईटेक बनाया गया है। राज्य में साइंस सिटी तारामंडल जैसे अत्याधुनिक भावनाओं और सभागारों का भी निर्माण कार्य चल रहा है। विभाग अपने सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार में प्रगति के पथ पर अग्रसर है सोनपुर मेले में विभाग से संबंधित सारी जानकारियां विभाग के स्टाल में मौजूद है जहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में लोग इंस्टॉल को देखने आ रहे हैं।

You may have missed