पटना में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के गीतों पर झूमे लोग, भीड़ के कारण पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

पटना। राजधानी पटना के पालीगंज स्थानीय बाजार स्थित सेलेक्शन मॉल का प्रचार करने पहुंचे भोजपुरी सिने स्टार गायक सह नायक पवन सिंह ने रविवार को धमाल मचा दिया। जिसे देखने के लिए हजारों हजार की संख्या में दर्शकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिसे नियंत्रित करने में पुलिस व्यस्त रही। जानकारी के अनुसार पालीगंज बाजार में सेलेक्शन नामक मॉल का उद्घाटन किया गया है। जिसके प्रचार को लेकर मॉल प्रबंधक की ओर से रविवार को पालीगंज में भोजपुरी सिने स्टार गायक सह नायक पवन सिंह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसे देखने के लिए सुबह दस बजे से ही दर्शकों की भीड़ जुटने लगी। जिसे देख पालीगंज पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में ब्यस्त हो गयी। जब सिने स्टार पवन सिंह ने तीन बजे मंच पर दस्तक दिया तो पूरा वातावरण दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान पवन सिंह ने दर्शकों व स्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सुपरस्टार नहीं आप ही का बेटा आप ही का भाई हूं। मौके पर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने अपने कई हिट गानों को गाकर दर्शकों व स्रोताओं को झूमने पर मजबूर करते हुए मंत्र मुग़द्ध कर दिया। इस दौरान पवन सिंह ने सेलेक्शन मेल का अवलोकन भी किया। इस मौके पर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने कहा पालीगंज तो मेरा घर ही है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां पालीगंज के लोगों के बीच सेलेक्शन मॉल का उद्घाटन करने आया जो मेरे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है। पालीगंज के लोगों का जो आज मुझे प्यार और स्नेह मिला उसमें काफी अभिभूत हूं जो मेरे लिए हमेशा यादगार पल रहेगा यहां के लोगों को मेरा नमस्कार आभार धन्यवाद। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को देखने आए हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को काफी मेहनत व मशक्कत करने पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवन सिंह जब अपनी गाड़ी से उतरे तो हजारों की भीड़ उन्हें दीदार करने के लिए उमड़ पड़ी। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी कई बार धक्का मुक्की भी हुई। पालीगंज अनुमंडल बाजार स्थित खानपुरा रोड में नवनिर्मित भवन में सिलेक्शन मॉल की प्रचार करने के लिए पवन सिंह पालीगंज पहुंचे थे। जिसके प्रबंधक अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, गुड्डू गुप्ता व सुमन गुप्ता नामक प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसाई हैं।
