February 7, 2025

राज्य के अवैध मदरसों को जल्द करवाये नीतीश सरकार, नहीं तो बिहार पर होगा मुसलमानों का कब्जा : गिरिराज सिंह

पटना। आतंरिक सुरक्षा की बात की जाए तो आज यह केवल बिहार के नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। बिहार के इन इलाकों में अभी भी पीएफआई एक्टिव है। बिहार में 18% मुसलमान की आबादी है। यह बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में तेजी से बढ़ रहे अवैध मदरसों की संख्या को लेकर कही है। केंद्रीय मंत्री ने इसे जल्द से जल्द बंद करने की बात कही है। बिहार में तेजी से अवैध मदरसों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मुझे यह कहना है कि। बिहार के अवैध मदरसों को बंद करके वहां विज्ञान की पढ़ाई करवाई जानी चाहिए। वोट की लालच में नीतीश कुमार जी आपने बहुत ही अवैध लोगों को बिहार में पनाह दी है। अब इसको बंद कीजिए। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले कुछ सालों में यानी की 20 सालों में बिहार के लोगों का धर्म और धन भी खतरा में हो जाएगा। इसके लिए तो इस कोई और नहीं आप और लालू यादव होंगे। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में मदरसों और मस्जिदों का सर्वे कराने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि- बिहार में भी खासकर सीमावर्ती इलाकों में भी यूपी की तर्ज पर मदरसों और मस्जिदों के सर्वे की जरूरत है। बिहार में जबसे एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है, उसके बाद से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निशाने पर सत्ताधारी दल और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रहे हैं। गिरिराज और तेजस्वी यादव के बीच अक्सर जुबानी जंग देखने को मिल रही है। किसी न किसी मुद्दे पर दोनों नेता एक-दूसरे पर हमलावर रहे हैं।

You may have missed