February 6, 2025

नए साल में पटना समेत 12 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, वर्षा की संभावना, अलर्ट जारी

पटना। बिहार के 12 जिलों में आज घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट है। इसमें जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और सुपौल शामिल है। आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। न्यू ईयर से पहले 28 और 29 दिसंबर को कई शहरों में बारिश की संभावना है। 27 दिसंबर को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय और आसपास के मैदानी इलाके को प्रभावित करेगा। इस वजह से 28 और 29 दिसंबर को कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में घना कोहरा और शेष भाग में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। 48 घंटे के दौरान रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश का अधिकतम तापमान फारबिसगंज में 29.2 और सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर में दर्ज किया गया है। ठंड की साइकिल होती है। जनवरी और फरवरी ठंड का महीना माना जाता है। इस 2 महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है। अगर दिसंबर या जनवरी में बारिश हो गई तो कोहरा छंट जाता है और धूप से राहत मिलती है।

 

You may have missed