September 8, 2024

मोदी सरकार आज देश की हर एक चीज बेचने में लगी, विपक्ष को जानबूझकर परेशान किया जा रहा : राबड़ी देवी

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने मॉनसून सत्र के पहले दिन केंद्र की बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, विपक्ष को जानबूझकर परेशान करने का लगाया आरोप

पटना। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरूआत होते ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। केन्द्र की सरकार पर बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि देश को तोड़ने की कोशिश हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी यहीं नहीं रूकीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लगातार भ्रष्टाचार को लेकर वार करते हैं लेकिन पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने दफ्तर बनवाया है, इसके बारे में बीजेपी कुछ नहीं बोलती। इस बारे में जनता को बताना चाहिए। वही साथ ही बीजेपी सरकार पर बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि मोदी गवर्नमेंट हर चीज को बेचने में लगी हुई है। इसके खिलाफ जो भी आवाज बुलंद करता है, उसको केन्द्र सरकार द्वारा परेशान किया जाने लगता है। हमलोगों के साथ भी यही हो रहा है। जानबूझकर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed