February 4, 2025

पटना में स्कार्पियो सवार को स्कॉर्पियो ने कुचला, ड्राइवर फरार, हालत गंभीर

पटना। नौबतपुर में गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने साइकिल सवार एक व्यकि को कुचल डाला। इस हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दी है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि किसान की पहचान काला भगवानपुर निवासी मुकेश शर्मा 50 वर्ष के रूप में हुई है।मुकेश शर्मा साइकिल से अपने गांव कला भगवानपुर लौट रहे थे। डाबर चक्र के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें कुचल डाला। घटना के बाद स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग किसी तरह घायल को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है।आसपास के लोगों ने बताया कि उनके सिर में गहरी चोट लगी है। अधिक खून बहने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। घटना के बाद मौके पर काफी देर के लिए अफरा तफरी बनी रही। पुलिस स्कार्पियो गाड़ी की खोजबीन करने में जुट गई है।

You may have missed