February 7, 2025

पालीगंज : अगस्त क्रांति पर बिहार राज्य किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति ने की संकल्प सभा

पालीगंज । स्थानीय बाजार स्थित जयप्रकाश आश्रम में अगस्त क्रांति पर बिहार राज्य किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकतार्ओं ने सोमवार को संकल्प सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के पालीगंज अनुमंडल अध्यक्ष रामानन्द तिवारी ने किया।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के बिहार राज्य संयोजक दिनेश सिंह मौजूद रहे जिन्हें अंग वस्त्र सम्मानित किया गया। मौके पर संघर्ष समिति के पटना जिला संयोजक सह मुख्य वक्ता डॉ. श्यामनंदन शर्मा को अंग वस्त्र व अभिनंदन पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि देश की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नौ अगस्त 1944 को एक क्रांति की शुरुआत की गई थी। जिसे अगस्त क्रांति के रूप में जाना जाता है। 1945 में भारत स्वतंत्र हो गया उसके बाद जय जवान जय किसान का नारा दिया गया था।

लेकिन केंद्र में मौजूदा मोदी सरकार तरह तरह के काला कानून लागू कर अब किसानों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। जिसके खिलाफ किसानों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ते हुए सरकार के मनसूबों पर पानी फेरने की जरूरत है। इस संघर्ष में यह समिति निर्णायक भूमिका निभाएगी।

मौके पर कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को संघर्ष समिति के बैनर तले पालीगंज स्थित जयप्रकाश आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का फैसला लिया। वहीं, किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ निकाल पूरे क्षेत्र तक पहुंचकर किसानों को जागरूक करने का फैसला लिया। इस मौके पर संघर्ष समिति के पालीगंज अनुमंडल महा सचिव चंद्रसेन वर्मा, सुमेर सिंह, गया शर्मा, ज्वाला स्वरूप श्रीमोहन सिंह व विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed