February 5, 2025

मधुबनी में सैलून संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

मधुबनी। बिहार के मधुबनी में अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। यहां अज्ञात अपराधियों ने एक सैलून संचालक को गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई है। घटना अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के अंधराथाडी जमैला मुख्य सड़क के पास की है। रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में सैलून चालक को गोली मार दी। मृतक की पहचान जमैला गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। शख्स अंधरा बाजार में सैलून चलाता था। वो आम दिनों की तरह रविवार को भी सैलून चलकर वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने सुनसान इलाका देख गोली मार दी। गोली लगने से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि शख्स के पीठ में गोली मारी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही सही वजह सामने आ पाएगी। वहीं घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो है। मामले में अंधराठाढ़ी थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा सैलून संचालक को गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल जांच के दौरान घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।

You may have missed