शर्मनाकः RLSP के प्रदेश महासचिव पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, होंगे पार्टी से निष्कासित

समस्तीपुर (संजय ज्योति)। यौनाचार की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने समाज में राजनीति को शर्मशार कर दिया है। दरअसल समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव पर एक लड़के के साथ घिनौना काम करने का आरोप लगाया है। इस सनसनीखेज आरोप से आम व्यक्ति के साथ-साथ पुलिस भी सकते में है। पूरे इलाके में या घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस पीड़ित लड़के की मेडिकल जांच करा रही है। रालोसपा का आरोपी नेता फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के हलइ ओपी क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हो रहे ऑरकेस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान देर रात मेकअप रूम से रालोसपा के प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश यादव उर्फ पप्पू यादव पर एक डांसर लड़के को अगवा कर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि एक बंद दुकान के अंदर रालोसपा नेता ने उसके साथ जबरदस्ती यौनाचार किया। बुधवार की रात में वह डांस के बाद मेककप रूम में आकर ड्रेस चेंज कर रहा था कि आरोपी नेता जबरदस्ती कमरे में घुस गया और उसका मुंह बंद कर दिया। फिर उसके एक साथी ने बाइक पर बैठा कर अपने घर के पास एक शटर वाले दुकान में ले गया। जहां आरोपी RLSP नेता ने 2 घंटे तक गंदा काम किया।

नेता ने दी किसी को भी नहीं बताने की धमकी: घटना के बाद आरोपी ने किसी को भी नहीं बताने की धमकी देकर पीड़ित को छोड़ दिया। जख्मी हालत में पीड़ित ने अपने डांस पार्टी के सहयोगियों को घटना की जानकारी दी। तब जाकर आयोजकों ने थाने में घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़का वैशाली जिले के महनार बाजार में एक आर्केस्टा टीम में डांसर का काम करता है।
आरोपी नेता पार्टी से होंगे निष्कासित : रालोसपा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने कहा कि रालोसपा पार्टी में सिर्फ स्वच्छ छवि के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा की मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। आरोपी नेता अगर दोषी पाए जाते हैं तो उनको पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।
घटना की बाबत जानकारी देते हुए हलइ ओपी के एएसआई ने बताया कि पीड़ित लड़के का मेडिकल समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उसकी इलाज भी कराई जा रही है। पीड़ित लड़के के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी नेता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल आरोपी रालोसपा प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश यादव उर्फ पप्पू यादव फरार हो गया है।