February 22, 2025

रालोसपा नेता मनोज महतो की हत्या का चश्मदिद गवाह अरूण की गोली मार हत्त्या

खगौल: सरेशाम करीब साढ़े पांच बजे गड़िखाना शिव मंदिर के समक्ष मेन रोड पर अज्ञात अपराधियों ने दल्लुचक चरघरवा निवासी 45 वर्षीय अरूण कुमार उर्फ टेनी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अरूण को पीछे से सर में एक गोली मारी गई। जानकारी के मुताबिक विगत छह माह पहले रालोसपा नेता मनोज महतो की हत्या का मुख्य अरूण ही था। वहीं गस्ती कर रही पुलिस ने शव को उठकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले गई।
जानकारी के मुताबिक दल्लुचक चरघरवा निवासी मृतक अरूण कुमार उर्फ टेनी देर शाम गड़िखाना के शिवमंदिर के पास मेन रोड से कही जा रहा था तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।लोगों के मुताबिक 18 वर्ष पहले मृतक की पत्नी उसे छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद मृतक रालोसपा नेता के ही साथ रहता था। मिली जानकारी के अनुसार विगत 9 अप्रैल 2018 की शाम रालोसपा नेता मनोज महतो स्कार्पीयो से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने तबातोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इस वारदात में अऱूण कुमार उर्फ टेनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तत्काल सगुनामोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। हत्याकांड में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसमें आरोपितों ने जमीन विवाद में हत्या करने की बात स्वीकारी थी। सूत्रों के अनुसार रालोसपा नेता की हत्या का चश्मदिद गवाह अरूण ही था जिसे सोमवार की शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

3 thoughts on “रालोसपा नेता मनोज महतो की हत्या का चश्मदिद गवाह अरूण की गोली मार हत्त्या

  1. Pingback: bursa travesti
  2. Pingback: pg slot
  3. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed