February 8, 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर साधा निशाना, दिया ये बयान

पटना । बिहार में जातिगत जनगणना पर हंगामा मच हुआ है। इस दौरान भाजपा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बयान दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि लालू यादव घटिया मानसिकता के शिकार हैं। जनगणना का बहिष्कार करने वाले लालू के बयान पर संजय जायसवाल ने निशाना साधा है।

पटना के भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण से सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि16 साल शासन में रहते हुए भी लालू ने कभी जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई, इसका जवाब वो खुद दें।

संजय जायसवाल से लालू यादव को लेकर ये पूछा था कि उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि अगर जातीय जनगणना नहीं होगी तो वे जनगणना का बहिष्कार करेंगे। जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं।

जो सही होगा उस पर केंद्र सरकार फैसला करेगी। संसद में हंगामा होने से सत्र ना चलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विपक्ष पत्र में किसी भी विषय पर बात नहीं करना चाहती है। इसलिए विपक्ष सदन का सत्र के दौरान हंगामा कर रही है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बीते दिन बुधवार को ट्वीट कर लिखा था कि अगर 2021 जनगणना में जातियों की गणना नहीं होगी तो बिहार के अलावा देश के सभी पिछड़े-अतिपिछड़ों के साथ दलित और अल्पसंख्यक भी गणना का बहिष्कार कर सकते हैं। जनगणना के जिन आंकड़ों से देश की बहुसंख्यक आबादी का भला नहीं होता हो तो फिर जानवरों की गणना वाले आंकड़ों का क्या हम अचार डालेंगे?”

भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा की शरुआत करने जा रही है। पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर संजय जायसवाल ने इसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 19 से 21 अगस्त बिहार में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का संकल्प लिया।

जनता के आशीर्वाद से सात साल से नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। भाजपा के जो नए मंत्री बने हैं, वे अपने राज्यो में तीन दिन की यात्रा निकालेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिहार से बिहार से तीन मंत्री बने हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में 19 अगस्त से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत होगी। 20 को कैमूर में और 21 को बक्सर में निकाली जाएगी।

20 जिलों से पूरी होकर इस यात्रा का समापन आरा में होगा, जहां से आरके सिंह सांसद हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में टीकाकरण और राशन वितरण को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण होगा।

संजय जायसवाल ने कहा कि इस देश में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा अनुसचित जाती और अनुसूचित जनजाति को अलग आरक्षण दिया गया है। कैबिनेट में पहली बार 27 प्रतिशत पिछड़ो को भागीदारी मिली है। आठ जुलाई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में पिछड़े समाज से आने वाले नेताओं को केंद्र में मंत्री बनाया गया।

You may have missed