पटना में वार्ड पार्षद के भाई को गोलियों से किया छलनी; 12 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर

पटना। राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने पहले सुबह वार्ड मेंबर के भाई को गोलियों से छलनी कर दिया है। राजधनी में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने वार्ड पार्षद के भाई पर शनिवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां वार्ड नंबर 39 वार्ड पार्षद के भाई अनिल यादव पर भंवर पोखर इलाके में फायरिंग की गई है। गोलीबारी की घटना में अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार अपराधियों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की है। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हरके मामलों को बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस आस- पास के सीसीटीवी फुटेज को जांच करने में लग गयी है। बदमाशों ने पार्षद के भाई पर लगभाग 12 राउंड गोलियां चलाई। हालांकि सिर्फ एक गोली ही अनिल यादव के बांह को छूते हुए निकल गई। गोली चलने से मची अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं मौके पर पहुची पीरबहोर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।
