September 8, 2024

जमुई में चाचा-भतीजी का रिश्ता शर्मसार : नशे में धुत चाचा ने बच्ची का किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग से रेप का मामला सामने आ रहा है। जहां एक सगे चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने चाचा के लिए खाना लेकर छत पर पहुंची थी। इसी दौरान नशे में धुत चाचा ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। वही जब मासूम बच्ची ने इसका विरोध किया तो दरिंदे चाचा ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वही यह पूरा मामला जिले के चकाई थाना क्षेत्र की है। वही पीड़ित बच्चे के पिता की मौत 5 वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी से हुई थी। इसके बाद वह अपनी मां और चाचा सहित अन्य परिवार के साथ रहती है। नाबालिग की मां ने बताया कि बच्ची का चाचा नशे की हालत में उसकी बच्ची के साथ गंदा काम किया। वही जब नाबालिग ने चाचा के चंगुल से बचने की कोशिश की तो उसने बच्ची का मारना शुरू कर दिया। पीड़ित बच्ची ने अपने चाचा की करतूत अपनी मां व रिश्तेदारों को दी। वही आरोपी चाचा ने पहले इस मामले का आपस में सुलझाने का प्रयास किया गया, ताकि बदनामी से बचा जा सके, लेकिन लड़की की मां थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। वही इस घटना के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ शुक्रवार की सुबह चकाई थाना पहुंची और चाचा के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल जांच कराया और कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया। वहां बच्ची का 164 के तहत बयान दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया।
पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
मुख्यालय DSP अभषेक कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग ने अपने चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग को मेडिकल जांच कराने के बाद 164 का भी बयान दर्ज कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed