February 5, 2025

बक्सर में 16 वर्षीय किशोरी से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोमवार को किया था गंदा काम

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की किशोरी के साथ रेप की घटना सामने आई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी युवक के घर के पास ही रहती है। सोमवार को किसी काम से वह घर के बाहर निकली तो आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बाद में किशोरी ने अपने घर पहुंच कर सारी बात बताई। उधर, ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि लड़की ने गलत आरोप लगाया है। युवक पर आरोप लगाया गया है कि उसने लड़की को फोन पर कहीं बात करते हुए देख लिया था, जिसके बाद उसने उसका फोन छीन लिया। इसी से खफा होकर लड़की ने इस तरह का आरोप लगा दिया। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान शेर खान के रूप में हुई है। धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी 23 वर्षीय युवक शेर खान को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के सामने प्रस्तुत करते हुए जेल भेजे जाने की तैयारी है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। किशोरी को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, जो भी रिपोर्ट होगा न्यायालय के सामने रखा जाएगा।

You may have missed