BIHAR : पूर्व मंत्री रामविचार राय के असामयिक निधन पर राजद ने गहरा शोक जताया

पटना। राजद ने पार्टी के पूर्व मंत्री रामविचार राय के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, विधायक तेजप्रताप यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, रमई राम, उदय नारायण चौधरी, अब्दुलबारी सिद्दिकी, श्याम रजक, अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, वृषिण पटेल, आलोक कुमार मेहता, विधायक मुन्ना यादव, निरंजन राय, अनिल कुमार सहनी, इसराइल मंसुरी, प्रवक्ता चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी एवं चन्देश्वर प्रसाद सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामविचार राय सड़क से लकर सदन तक गरीब-गुरबों की सेवा के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष करते रहें। वे 1990, 1995, 2000 एवं 2015 में पार्टी के विधायक एवं मंत्री रहें। वे कोरोना से ग्रसित थे, उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज उनका निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन से राजद की अपूरणीय क्षति हुई है।
दुख की इस घड़ी में दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा परिजनों एवं इष्ट मित्रों को दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया है।

You may have missed