आज 54 साल के हुए राहुल गांधी: कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में मना रहे जन्मदिन, सोशल मीडिया से दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल का जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेसियों ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। इस बीच कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा की है। पोस्ट में लिखा है कि जन्मदिन की शुभकामनाएं उस नेता को जिसने हमें प्यार चुनना सिखाया जब नफरत आप पर बरस रही हो तब प्यार चुनें। जब दया असंभव लगे तब प्यार चुनें, जब मुश्किलें आ रही हों तब प्यार चुनें, जब करुणा खत्म हो जाए तब प्यार चुनें। एक नेता जो क्रोध, घृणा और आंसुओं के खिलाफ खड़ा हुआ। एक नेता जिसने हमारे लोकतंत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए आगे बढ़कर नेतृत्व किया। एक नेता जिसने प्रकाश की शुरुआत की और आशा को फिर से जगाया। आप जैसे हैं उसके लिए धन्यवाद राहुल गांधी जी। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी भारत के सबसे युवा पीएम रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद 1989 के चुनाव में वे कांग्रेस को सत्ता नहीं दिला पाए थे। उनकी हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनिया गांधी राजनीति में आई। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ था। उनके जन्म के दौरान पिता राजीव गांधी भी मौजूद थे। 2019 में केरल की रिटायर्ड नर्स राजम्मा वावाथिल ने पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में दावा किया था कि राहुल गांधी का जन्म होने पर उन्होंने ही सबसे पहले गोद में उठाया था। उनका जन्म भारत में ही हुआ है। उन्हें विदेशी नहीं कहना चाहिए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का राजनीतिक डेब्यू 2004 में जब हुआ था। जब उन्होंने अमेठी में बड़े अंतर से चुनावी जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें वहां से हार मिली। लेकिन वे वायनाड से चुनाव जीत गए। 2024 के चुनाव में उन्होंने वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ा। दोनों ही जगहों पर उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। फिलहाल वे रायबरेली से सांसद हैं।
54 साल में भी अबतक नही की शादी, लालू ने भी दी थी सलाह
54 साल की आयु में भी राहुल गांधी ने अभी तक शादी नहीं की है। उनकी शादी को लेकर लालू यादव भी चुटकी ले चुके हैं। एक बैठक में उन्होंने राहुल गांधी से खुले मंच पर कहा था कि शादी कीजिए, हमें आपकी बारात में चलना है। इसका जवाब राहुल गांधी ने मुस्कुरा कर टाल दिया था। वहीं, कुछ समय पूर्व सोनिया गांधी से मिली महिलाओं ने भी राहुल गांधी की शादी कराने की बात कही थी। इस पर सोनिया गांधी ने बहू तलाशने के लिए कहा था।
1994 में कैम्ब्रिज से स्नातक की डिग्री ली
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी घर पर ही पढ़े। इसके बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और दिल्ली के सेंट स्टीफ़न कॉलेज में उन्होंने शिक्षा ली। 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद वह फ्लोरिडा चले गए वहां उन्होंने पढ़ाई की। इसके बाद 1994 में उन्होंने कैम्ब्रिज से स्नातक की डिग्री ली और भारत लौट आए।
2003 से शुरू राहुल ने शुरू की राजनीतिक सफर
राहुल गांधी का राजनीतिक सफर 2003 से शुरू हुआ जब वह अचानक कांग्रेस के कार्यक्रमों में नजर आने लगे। 2017 में सोनिया गांधी ने जब कांग्रेस अध्यक्ष पद का छोड़ा। तब राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभाली। हालांकि उस दौरान मोदी लहर के चलते पार्टी को कई राज्यों में बुरी हार का सामना करना पड़ा। 2019 में भी पार्टी की हालत और खराब हो गई, इस दौरान भी राहुल ने धैर्य नहीं छोड़ा और पार्टी को बढ़ाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा तक दे दिया।
नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है से जीता लोगों का दिल
2023 में राहुल गांधी ने साउथ से भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की। ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है’ जैसे उनके बयान ने लोगों के दिलों में काफी जगह बनाई। उनकी भारत जोड़ों यात्रा भारत के ज्यादातर राज्यों को कवर कर चुकी है। ये बीते दो दशकों में किसी भी भारतीय नेता द्वारा की गई सबसे बड़ी पदयात्रा है। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान अपनी सफेद टीशर्ट को लेकर काफी चर्चा में रहे। बेदह सर्दी के मौसम में भी उन्हें सफेद टीशर्ट में देखकर लोग हैरत में पड़ गए। उनकी उस सफेद टीशर्ट को लेकर लोग आज भी बेहद अंचभित हैं। हालांकि राहुल गांधी अब उस टीशर्ट में कम ही नजर आते हैं।

About Post Author

You may have missed