September 8, 2024

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल ने तोड़ी चुपी, कहा- मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने को तैयार 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा से अपनी सदस्यता खत्म होने पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह भारत की आवाज के लिए लड़ रहे हैं और वह इसके लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। वही उन्होंने ट्वीट कर कहा की मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई। मालूम हो की राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर सूरत की कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए उन्हें अयोग्य करार दिया। राहुल गांधी को अयोग्यता घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। वही जयराम रमेश ने कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं। वही उन्होंने कहा कि PM डरे हुए हैं। इसलिए, वे बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से BJP घबराई हुई है। वे जानती है कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है, बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर विपक्षी नेताओं का उनको समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में डर का माहौल है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने PM मोदी का नया भारत बताते हुए BJP पर निशाना साधा है। वही उन्होंने आरोप लगाया कि BJP विपक्ष के नेताओं को मुख्य तौर पर लक्ष्य बना रही है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed