September 28, 2024

PATNA : प्यार में पागल एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ने जहर खाकर दी जान, लड़की शादी करने के लिए मांग रही थी 20 लाख रुपए

पटना। प्यार में पागल पटना के डीटीओ कार्यालय में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर कार्यरत 25 साल का शैलव राज ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। शैलव अकसर अपनी गर्लफ्रेंड से कहता था कि तुम मेरी नहीं हुई तो जान दे दूंगा। गर्लफ्रेंड ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने मंगलवार को घातक कदम उठा लिया। घटना कदमकुआं थाना के तहत लोहानीपुर के काशीनाथ लेन का है।
बताया जाता है कि शैलव के साथ उसकी मां और छोटा भाई रहता था। उसके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। सुबह परिवार वालों की नजर कमरे में पड़े शैलव पर गई तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन तुरंत उसे लेकर पीएमसीएच गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शैलव के घर के पास में ही उसके तीन मामा और उनका परिवार रहता है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पूरा परिवार घर पहुंचा। घर के अंदर चीख-पुकार मची थी। जवान बेटे की लाश के पास जाकर मां बार-बार कह रही थी, उठो… तुम्हारे चाय पीने का टाइम हो गया। मां की यह बात सुनकर सभी रोने लगे। परिवार वालों के अनुसार, सोमवार देर रात 2 बजे तक सब कुछ ठीक था। आशंका है कि उसके बाद ही उसने जहर खा लिया। इधर घटना की मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस पहुंच मामले की जांच कर रही है। थानेदार विमलेंदु के अनुसार, लाश का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई कंप्लेन दर्ज नहीं हुआ है।
20 लाख रुपए दोगे तो करूंगी शादी
मृतक की मामी ने बताया कि वो एक मेडिकल छात्रा से प्यार करता था। वह पटना के हॉस्टल में रहती थी। जब पहला लॉकडाउन हुआ तब वो लड़की और उसकी मां घर में आकर दो महीने रही भी थी। शैलव उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की कहती थी 20 लाख रुपए दोगे तो शादी करूंगी। फिर वो पटना से दिल्ली चली गई। वो हमेशा टॉर्चर करती थी। इस कारण से लड़का डिप्रेशन में चला गया था।
बहुत टेंशन में रहने लगा था मेरा दोस्त
वहीं मृतक के दोस्त सौरभ ने बताया कि लड़की शैलव को बहुत परेशान करके रखी थी। पहले तो वो शैलव के साथ में रहती थी। पूरे लॉकडाउन के दौरान साथ में रही। इसके बाद छोड़कर चली गई। अचानक से उसने सबकुछ खत्म कर लिया। उसके बाद से शैलव बहुत टेंशन में आ गया था। कई बार उसने लड़की से बात करने की कोशिश की, मगर वो लगातार इग्नोर करती रही। लड़की छपरा की रहने वाली है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed