September 8, 2024

बिहार में गोवर्धन पूजा की धूम, गया में ऊंट-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ निकली गई शोभायात्रा

गया। बिहार में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की धूम मची है। बिहार के गया में गोवर्धन पूजा के अवसर पर ऊंट-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली गई। मना जाता है की इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रजवासियों को बचाया था। इसी संदेश के आज गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। गया के डेल्हा मोहल्ले में गोवर्धन पूजा को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वही इस दौरान लोग ऊंट-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए चल रहे थे। साथ ही श्रीकृष्ण के जयकारे भी लगा रहे थे। वही इस कार्यक्रम में शामिल संजय यादव ने बताया कि गोवर्धन पूजा को लेकर प्रतिवर्ष शोभा यात्रा निकाली जाती है। वही इस दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति भी स्थापित कर पूजा-अर्चना कर भव्य आकर्षक साज-सजावट की गई। शहर के कोने-कोने से लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना कर यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख चौक चौराहा से होकर गुजरती है। वही जुलूस के दौरान आसपास के मोहल्लों के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। गया में गोवर्धन पूजा को लेकर भव्य शोभा यात्रागया निकली गई। शोभा यात्रा में ऊंट-घोड़े के अलावा आकर्षक रथ को भी सजाया गया है। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति है। वही इस पूजा का आयोजन विगत कई सालों से होते चले आ रहा है। शोभायात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed