February 7, 2025

जनता ने राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक विपक्षी नेताओं को नकारा, तभी दे रहे अनर्गल बयान : गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद से सियासी हलचल पूरे उफान पर है। तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन में शामिल नेता ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरफ से बीजेपी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में फर्जीवाड़ा किया है उन्हें एक बार फिर कुंभ में जाकर डूबकी लगानी चाहिए। इस पर बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वो उनकी हार की खीस है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हों, अरविंद केजरीवाल हों या राहुल गांधी, उन्हें जनता ने नकार दिया है। इसलिए ऐसी खीस है और कुछ नहीं है क्योंकि जनता ने उन्हें पहले भी नकारा इस बार भी नकारा है। वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब उन्हें 16 सीटें दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिलेंगे तभी तो कोई उनके 16 विधायक लेगा। उन्हें 16 सीटें भी नहीं मिलेंगी। इससे पहले एग्जिट पोल के आकंड़ों पर भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हार चुके हैं ये केजरीवाल की हार नहीं बल्कि केजरीवाल के झूठ की हार हुई है। केजरीवाल के फरेब की हार हुई है। केजरीवाल के भष्ट्राचार की हार हुई है। केजरीवाल की अब राजनीति से जगह खत्म हो गई बेहतर होगा कि आप सिनेमा में चले जाएं। आप सारे कलाकारों को मात दे सकते हैं क्योंकि आप इतने भोले-भाले तरीके से एक्टिंग करते हैं कि अच्छे-अच्छे कलाकार फेल हो जाएं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के गरीबों को ठगने का काम किया है। लोगों को पानी नहीं दिया। न सड़कें, न स्कूल बनवाए कहां मॉडल स्कूल हैं पता ही नहीं चला, कहां मोहल्ला क्लीनिक है किसी को पता नहीं चला।

You may have missed