February 8, 2025

पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

पटना। पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो.वाई.सी. सिम्हाद्री के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। प्रो. वाई.सी. सिम्हाद्री दो बार पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे साथ ही देश के कई प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में कुलपति के तौर पर अपनी सेवाएं दी। प्रो. वाई.सी.सिम्हाद्री अपने कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के लिए जाने जाते थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रो. वाई.सी.सिम्हाद्री प्रख्यात शिक्षाविद् थे। उनके निधन से शैक्षणिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

You may have missed