गोपालगंज : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, तीन लड़के व 3 लड़कियां गिरफ्तार

गोपालगंज। बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से सामने आ रही है, जहां पुलिस की टीम ने एक मकान में चल रहे देह व्यपार धंधा का पर्दाफाश किया है। वही पुलिस की इस रेड में मौके से 3 जोड़े को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। वही यह पूरा मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां मंगलवार को पुलिस ने जानकी नगर मोहल्ले स्थित एक मकान में छापामार कर 3 लड़के और तीन लड़कियो को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 जोड़े को हिरासत में लिया है। फ़िलहाल सभी से पूछताछ जारी है।
