जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, जल संसाधन मंत्री व विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ने सुनी लोगों की शिकायतें
- चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता पर सवाल खड़े कर रही है भाजपा : संजय कुमार झा
पटना। आज जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा व विज्ञान प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमलोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वही इस दौरान बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के लोग बिहार को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने का एक भी प्रमाण अभी तक किसी ने सार्वजनिक नहीं किया है। सिर्फ बिहार की जनता को कंफ्यूज करने के लिए विरोधी लोग बयानबाजी कर रहे हैं। संजय कुमार झा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पारदर्शी तरीके से नियुक्ति होना भाजपा के लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। भाजपा आधारहीन आरोप लगाकर चयनित अभ्यर्थियों के योग्यता पर सवाल खड़े कर रही है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की नियुक्ति देश में पहले कभी नहीं हुई थी। वही इससे बिहार की जनता में काफी खुशी है। अगर कोई भी इस नियुक्ति के खिलाफ कुछ अनाप-शनाप बोलता है तो बिहार की जनता ही उनका हिसाब करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पांचो राज्य में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन आगे की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करेगी।